झारखंड में यहां NIA की दिल्ली और रांची की टीम ने की छापेमारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला धनबाद का चर्चित वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के आवास पर बुधवार को एनआईए दिल्ली और रांची की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

टीम ने अहले सुबह छह बजे उपेंद्र सिंह के घर पर दस्तक दी। इसके बाद से अभी तक एनआईए की कार्रवाई लगातार जारी है।

हालांकि, एनआईए की तरफ से अभी तक छापेमारी की वजहों की जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छह सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची। इसके बाद यह विशेष टीम भूली ओपी क्षेत्र के पाल नगर स्थित वाहन रिकवरी एजेंट के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है।

पुलिस लगातार मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं, रिकवरी एजेंट के गुर्गे भी घर के बाहर मौजूद है, जो किसी भी बाहरी आदमी को वहां फटकने नहीं दे रहे हैं।

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एनआईए किस मामले में वाहन रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह के यहां रेड कर रही है, अभी सही-सही इसकी जानकारी किसी स्तर से नहीं दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उपेंद्र सिंह धनबाद का चर्चित वाहन रिकवरी एजेंट है। वह हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। उसपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। वह अपने ही रिश्तेदार को गोली मारने के आरोप जेल गया था।

Share This Article