धनबाद में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि इन अपराधियों ने पुटकी के एक होटल में अप्रैल महीने में बमबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद में केंदुआडीह पुलिस (Kenduadih Police) ने दो अपराधियों को गिरफ्तार (Criminal Arrested) किया है।

बता दें कि इन अपराधियों ने पुटकी के एक होटल में अप्रैल महीने में बमबाजी (Bombing) कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

हथियार बरामद

बीती रात केंदुआडीह की पुलिस गश्ती व छापामारी (Patrolling and Raiding) के लिए निकली थी। तभी इन अपराधियों के एक खटाल में छिपे होने की सूचना मिली।

पुलिस सुचना को गंभीरता से लेकर खटाल पहुंची। जिसके बाद उन्होंने चरणजीत यादव और गोपाल पासवान (Charanjit Yadav and Gopal Paswan) को एक पिस्टल, दो मैगजीन व 7.55 mm की 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Share This Article