मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ में गारमेंट फैक्टरी परियोजना का किया उद्घाटन

इस परियोजना के तहत 300 महिलाएं-युवतियां प्रशिक्षित की जाएंगी एवं एक गारमेंट उत्पादन इकाई स्थापित किया जाएगा।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय रामगढ़ के समीप DMFT के तहत संचालित गारमेंट फैक्टरी परियोजना का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में DC चंदन कुमार ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता को एवं जिला नियोजन पदाधिकारी देव प्रसाद ने विधायक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सुनीता चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत

मंत्री, विधायक, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सभी ने पर्दा हटाकर गारमेंट फैक्टरी एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य के सभी युवाओं एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ना ही सरकार की प्राथमिकता है।

इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाकर युवाओं एवं युवतियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

साथ ही श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा युवा एवं युवतियों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उन्हें प्रवासी होने से रोका जा रहा है। सरकार रोजगार मेला आयोजित करते हुए युवाओं एवं युवतियों को उनके अपने जिले में जाकर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का कार्य कर रही है।

रामगढ़ जिले में DMFT मद से प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन के इसी क्रम में गारमेंट फैक्टरी परियोजना के तहत आज रामगढ़ जिले में DMFT मद से प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

इस केंद्र के जरिए अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाली महिलाओं-युवतियों के लिए कौशल विकास सशक्तिकरण और रोजगार सृजन किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 300 महिलाएं-युवतियां प्रशिक्षित की जाएंगी एवं एक गारमेंट उत्पादन इकाई स्थापित किया जाएगा।

Share This Article