धनबाद में बस ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Road Accident: धनबाद (Dhanbad) तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली – कोलकाता मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सुबह मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से कोलकाता जा रही एक यात्री बस एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।

इस घटना में बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनों यात्री भी इस दुर्घटना में घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी राज ट्रेवल्स बस तोपचांची के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में बस ने ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक अपने सीट पर ही बुरी तरह दब गया और उसकी वहीं जान चली गई।

जिसका शव करीब दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाल कर Postmortem के लिए भेजा जा सका। वहीं दर्जनों यात्री भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH में भर्ती किया गया, जहां कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मृत चालक ब्रजेश कुमार बिहार के वैशाली जिला का रहने वाला था। वहीं बस पर मृत चालक के अलावा दूसरा चालक ठोका सिंह और सह चालक राजेश कुमार भी सवार थे।

इन्होंने बताया कि रात को चालक ठोका सिंह ही बस चला रहे थे, सुबह होने पर चालक ब्रजेश सिंह ने बस चलाना शुरू किया था।

इसी दौरान शायद नींद की वजह से Truck का ओवरटेक करने के क्रम में बस ट्रक के पीछे टकरा गई। जानकारी मिल रही है कि आठ दिन पूर्व भी यह बस एक दुर्घटना का शिकार हुई थी। उस दुर्घटना में भी एक चालक की जान चली गई थी।

Share This Article