नहीं र‍हे ट्रेजेडी क‍िंग, दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में हुआ न‍िधन

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Dilip Kumar बॉलीवुड Bollywood के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार Dilip Kumar का बुधवार 7 जुलाई को निधन हो गया।

वह पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे।

98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते एक बार फिर 29 जून को उन्हें एक बार फिर से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नहीं र‍हे ट्रेजेडी क‍िंग, दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में हुआ न‍िधन

स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे।

उनके निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस भी गमगीन हैं।

दिलीप कुमार (Dilip Kumar)  के डॉक्टर जलील पारकर ने उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया है।

दिलीप कुमार को सुपुर्दे खाक आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा।

Share This Article