Latest Newsलाइफस्टाइलवजन घटाने के लिए डॉ. श्रीराम नेने की आसान टिप्स

वजन घटाने के लिए डॉ. श्रीराम नेने की आसान टिप्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dr. Shriram Nene Dieting Tips: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। डॉ. श्रीराम नेने के अनुसार, अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे बदलाव करके भी वजन घटाया जा सकता है।

जरूरी नहीं कि आप खुद को भूखा रखें या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करें। बस सही खानपान और हेल्दी आदतों को अपनाकर भी वजन कम किया जा सकता है।

1. भूखा रहना सही तरीका नहीं

डॉ. नेने कहते हैं कि खुद को भूखा रखना अच्छी आदत नहीं है। जब आप भूखे रहते हैं, तो आपका शरीर थका हुआ महसूस करता है, जिससे आपको मीठा खाने का मन करता है।

इससे आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक इजाफा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए हमेशा बैलेंस डाइट लें और बहुत लंबे समय तक भूखे न रहें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

2. क्रेविंग्स को रोकें

अक्सर लोगों को बार-बार कुछ खाने का मन करता है। खासतौर पर जब वे बोर होते हैं या तनाव में होते हैं, तो वे बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं। डॉ. नेने का कहना है कि अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है, तो अपने ध्यान को किसी और चीज़ में लगाएं। जैसे—टहलने जाएं, पानी पिएं, कोई किताब पढ़ें या च्विंगम चबाएं। इससे आपकी अनावश्यक खाने की आदत कम हो जाएगी और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

3. सुबह के नाश्ते में इन चीजों से बचें

नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है, लेकिन अगर इसमें गलत चीजें शामिल कर ली जाएं, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। डॉ. नेने कुछ खास चीजें सुबह के समय न खाने की सलाह देते हैं—

  • सफेद ब्रेड: इसमें फाइबर कम और कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
  • मीठे सीरियल्स: इनमें बहुत ज्यादा शुगर होती है, जो शरीर के लिए सही नहीं होती।
  • प्रोसेस्ड मीट: जैसे सॉसेज और बेकन, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
  • मीठा योगर्ट: पैकेटबंद योगर्ट में बहुत ज्यादा शुगर होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
  • फलों का जूस: खासतौर पर पैकेटबंद जूस, क्योंकि इनमें नेचुरल फाइबर नहीं होता और शुगर ज्यादा होती है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

 

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...