Latest Newsझारखंडड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी...

ड्रोन से आए हथियारों का खुलासा : झारखंड पुलिस ने पकड़ी बड़ी Glock पिस्तौल तस्करी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड पुलिस ने मृत गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि इस खेप में कुल 13 ग्लॉक पिस्टल भेजी गई थीं। इनमें से छह पिस्टल बरामद कर ली गई हैं, जबकि सात अभी भी अपराधियों के पास होने की आशंका जताई जा रही है।

बरामदगी अलग-अलग जिलों से

पुलिस के अनुसार, अब तक बरामद किए गए छह ग्लॉक पिस्टलों में से दो रांची से, एक लातेहार से, एक पलामू से और दो अन्य जगहों से मिली हैं। भारत में ग्लॉक पिस्टल आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित हथियार है। इस पिस्तौल में 6 से 36 राउंड तक की मैगजीन लग सकती है। आमतौर पर 17 राउंड वाली मैगजीन का प्रयोग किया जाता है, जिसमें 17 गोलियां भरी जा सकती हैं। इसकी गोली लगभग 1230 फीट प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलती है और 50 मीटर तक सही निशाना साध सकती है।

ड्रोन और हवाला से होता था पूरा खेल

जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब के अमृतसर में हथियार और ड्रग्स गिराए जाते थे। उसके बाद पंजाब के तस्कर इन्हें सड़क मार्ग से झारखंड भेजते थे। पूछताछ में सामने आया कि गैंगस्टर मयंक सिंह हवाला के जरिए हथियारों की पेमेंट करता था।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा

मयंक ने बताया कि यूरोप, मलेशिया और थाईलैंड में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग इस काम में शामिल थे। पेमेंट चेन में यह भी सामने आया कि यूरोप में बैठे गुर्गों को हवाला से पैसा भेजा जाता था और फिर कुआलालंपुर में पाकिस्तानी मूल के रेस्टोरेंट मालिकों को कैश पहुंचता था। वेरांची फायरिंग में Glock का इस्तेमाल

 हवाला के जरिए पैसे पाकिस्तान भेज देते थे।

एटीएस ने यह भी बताया कि रांची के कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुई फायरिंग में इन्हीं हथियारों में से एक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने उस वारदात में इस्तेमाल दो Glock पिस्टल बरामद की थीं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...