झारखंड में DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, मोहम्मद नेहालुद्दीन को विशेष शाखा रांची की ज़िम्मेदारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने डीएसपी DSP स्तर के सात अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें टंडवा डीएसपी विकास कुमार पांडेय को जैप 1 का डीएसपी बनाया गया है।

इसी तरह विशेष शाखा में पदस्थापित शंभू कुमार सिंह को टंडवा का डीएसपी, झारखंड जगुआर में पदस्थापित अमित कुमार सिंह को हजारीबाग के बड़कागांव का डीएसपी बनाया गया है।

विशेष शाखा में पदस्थापित प्रदीप उरांव को साहेबगंज के बरहरवा का डीएसपी बनाया गया है।

एसीबी में पदस्थापित धीरेंद्र कुमार को सारठ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ में पदस्थापित अमोद नारायण सिंह को एसीबी का डीएसपी और हजारीबाग के बड़कागांव डीएसपी मोहम्मद नेहालुद्दीन को विशेष शाखा रांची में डीएसपी बनाया गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।

Share This Article