दुमका में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में इलाजरत सुजीत मंडल (22) की शनिवार को मौत हो गई।

युवक दुर्घटना का शिकार जिले के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ामोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार की देर शाम हुआ था।

गंभीर अवस्था में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सुजीत मंडल मसलिया थाना क्षेत्र निवासी था।

नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की माने तो सुजीत लकड़मोड़ में हटिया में सब्जी खरीदने के लिए आया था।

घर वापस आने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाना के एसआइ जितेंद्र साहू और अशोक कुमार अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार किया।

Share This Article