दुमका में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बीटेक के छात्र विक्रम कुमार साह (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि दुमका शहर के डंगालपाड़ा मुहल्ले निवासी बिक्रम बीटेक की पढ़ाई पूरी कर घर से ही कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। वह बीटेक पश्चिम बंगाल से किया था।

विक्रम अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई संतोष कुमार साह दुमका सिविल कोर्ट में पेशकार है। विक्रम की शादी नहीं हुई थी।

नौकरी नहीं लगने के कारण वह परेशान रहा करता था। उसके पिता का निधन हो चुका है। घटना के वक्त घर में विधवा मां और भाभी थी।

विक्रम ने घर में यह बोलकर निकला था कि वह सैलून बाल और दाढ़ी बनाने के लिए जा रहा है। काफी देर तक जब विक्रम घर नहीं लौटा तो परिवार वाले चिंतित हो गए। परिजनों ने तुरंत संतोष साह को सूचित किया।

संतोष ने अपने छोटे भाई की तलाश बाजार,सैलून के अलावे उसके सभी दोस्तों के घरों में भी किया,पर वह नहीं मिला। संतोष साह जब घर आए तो उनके मान में यह खटका कि वह कहीं पुराने मकान में तो नहीं चला गया है।

संतोष साह का दो मकान है। एक नया और दूसरा पुराना है। पुराने मकान में कोई नहीं रहता है। दोनों मकान एक ही कैम्पस में है।

पुराने मकान को उन्होंने स्टॉर रुम बनाकर रखा है। संतोष जैसे ही पुराने मकान में पहुंचे तो देखा कि अंदर से फाटक बंद है।

किसी तरह से वे फाटक खोलकर मकान के अंदर गए तो देखा कि भाई ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की खबर तुरंत नगर थाना की पुलिस को दी गई।

नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को र फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया गया।

Share This Article