दुमका डीसी ने ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल को हल करने का बताया आसान तरीका

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका की डीसी राजेश्वरी बी ने पंचायत भ्रमण के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनसोल कुरुवा में दसवीं कक्षा में बच्चों को गणित पढ़ाया।

Image

उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बच्चों को गणित का सवाल हल करने के लिए दिया। एक छात्र से ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया।

उपायुक्त ने खुद ब्लैक बोर्ड पर गणित के एक सवाल को हल करने के आसान तरीका बच्चों को बताया।

Image

उन्होंने बच्चों को मन लगा कर पढ़ने और अधिक से अधिक बुनियादी ज्ञान अर्जित करने की सलाह दी।

उपायुक्त ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली।

उपायुक्त आसनसोल कुरुवा पंचायत का निरीक्षण किया। पंचायत सचिव उज्ज्वल कुमार मिश्रा योजनाओं की जानकारी ली।

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

Share This Article