दुमका में मिली महिला के लाश की हुई पहचान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कजलादहा मोड़ के पास खेत में मिले महिला के शव की शिनाख्त शनिवार को हुई।

मृतक महिला की पहचान सुनीता चौड़े पत्नी गूंगा हांसदा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल निवासी के रूप में हुई।

महिला के पति गंगा हांसदा के अनुसार उसकी पत्नी छह जनवरी को मायके पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के शिकारपुर के लिए सरसडंगाल से निकली थी।

इस मामले में पुलिस थाना कांड संख्या 04/22 में भादवि की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

प्रथम दृष्टया में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या प्रतीत हो रहा है।

शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article