ईस्टर पर्व पर रांची के गिरजाघर में हुई आराधना, विश्वासियों ने कब्रिस्तान में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Easter in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में ईसाई धर्मावलंबियों (Christians) ने श्रद्धा और विश्वास के साथ ईस्टर (पुनरुत्थान) पर्व मनाया। शहर के गिरजाघरों में आराधना हुई। GEL चर्च, NWGAIL Church और CNI चर्च के विश्वासियों ने कब्रिस्तान में हुई विशेष आराधना में भाग लिया।

प्रभु यीशु के जी उठने की घटना का संदेश

मौके पर यीशु के जी उठने की घटना पुनरुत्थान के मर्म को पुरोहितों ने समझाया। वहीं विश्वासियों ने अपने परिजनों की कब्रों में फूलमालाएं चढ़ाई और मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।

आराधना के बाद सभी Easter के जश्न में डूब गये. एक-दूसरे को Easter की बधाई दी। अरसा, निमकी, केक जैसे पकवानों का आनंद दिया। मोहल्लों में युवा नृत्य करते दिखे।

मृत्यु को जीवन में परिणत होने का संदेश

जानकारी के अनुसार राजधानी के Kantatoli स्थित कब्रिस्तान में भी बड़ी संख्या में विश्वासी आराधना में शामिल हुए। आराधना के मुख्य अनुष्ठक बिशप BB बास्के थे।

इसमें उन्हें Parish Priest Rev. S. David सहित अन्य पुरोहितों ने सहयोग किया। उपदेशक रेव्ह विकास कुजूर ने कहा कि प्रभु यीशु जी उठे हैं। यह मृत्यु को जीवन में परिवर्तन होने का संदेश है।

Share This Article