धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट ढुल्लू महतो के खिलाफ FIR दर्ज, फिर…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

FIR Against Dhullu Mahato: मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल को धमकी देने के आरोप में बाघमारा के BJP विधायक और इस बार के धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार ढुल्लू महतो (Dhullu Mahato) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने के बाद महतो ने धनबाद के DC को एक पत्र लिखकर प्रिंस खान की कथित ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि कथित Audio Clip उन्हें बदनाम करने के लिए जारी की गई है।

बरवाअड्डा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार रवि ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि अग्रवाल की शिकायत के आधार पर ढुलू महतो और प्रिंस खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (वसूली), 506 (आपराधिक धमकी), 109 (उकसावा) और 120 बी (आपराधिक षडयंत्र) के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

पूर्व BJP नेता अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि कथित तौर पर वसूली करने वाले खान ने एक Audio Clip के जरिए उन्हें महतो की उम्मीदवारी का विरोध न करने की धमकी दी थी।

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में यह भी आशंका जताई कि महतो के इशारे पर खान और उसके गुर्गें उन पर तथा उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर सकते हैं।

Share This Article