अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में…

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Eclipse 2024 Date and Time: 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण (Solar Eclipse and 2 Lunar Eclipses) लगेगा।

हिंदू धर्म में इस भूगोलीय घटना (Geographical Phenomenon) का बड़ा महत्व है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। आइए जानते हैं साल 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण कब लगेगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

2024 का पहला चंद्रग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

कहां दिखाई देगा पहला चंद्रग्रहण?

2024 का पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी नहीं लगेगा।

2024 का दूसरा चंद्रग्रहण

साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

भारत में दिखाई नहीं देगा 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण

साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, साउथ और नॉर्थ अफ्रीका, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में नजर आएगा। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी नहीं दिखाई देगा।

भारत में नहीं लगेगा ग्रहण

साल 2024 में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण लगेंगे, लेकिन भारत में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

2024 का पहला सूर्यग्रहण

साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। इस दिन रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।

सूतक काल (Sutak Period) की शुरुआत ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से हो जाती है। इसलिए 8 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर सूतक काल आरंभ होगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

क्या भारत में सूतक मान्य होगा

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण पश्चिमी एशिया,दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी धुव्र, दक्षिणी धुव्र और अफ्रीका में नजर आएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगी।

2024 का दूसरा सूर्यग्रहण

साल 2024 का आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन रात 9 बजकर 13 मिनट पर सूर्यग्रहण लगेगा और मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही साल के दूसरे सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) के सूतक काल की शुरुआत 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर होगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

भारत में नहीं दिखेगा 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2024 का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, साल के दूसरे चंद्रग्रहण को अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक महासाग (South America and the Atlantic Ocean) में देखा जा सकेगा। साल 2024 में दोनों सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

अगले साल आपको देखने को मिलेंगे 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण, इनमें से भारत में… - Next year you will see 2 solar and 2 lunar eclipses, out of which in India…

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। News Aroma इसपर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article