Latest Newsझारखंडरांची के SSP चंदन सिन्हा और अन्य अधिकारियों पर ईडी ने लगाया...

रांची के SSP चंदन सिन्हा और अन्य अधिकारियों पर ईडी ने लगाया आरोप, कहा..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ED Accuses SSP Chandan Sinha and other officers: झारखंड हाईकोर्ट ने जिस केस में रांची पुलिस (Ranchi Police) की जांच पर रोक लगाई है, उसमें एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कोर्ट में पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।

ED द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि रांची के SSP Chandan Kumar Sinha, डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय, पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार व कांड के अनुसंधानकर्ता शंकर टोप्पो ने ED के अधिकारियों को फंसाने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने पंडरा थाने में दर्ज मामले के आरोपी संजीव कुमार पांडेय तथा अधिवक्ता सुजीत कुमार को अवैध तरीके से हिरासत में रखा।

इस याचिका पर अब 19 दिसंबर को सुनवाई होगी। बता दें कि पूरा मामला जमीन घोटाला केस (Land Scam Case) में ED के अधिकारियों को मैनेज करने के नाम पर करीब छह करोड़ रुपये की ठगी से संबंधित है।

कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

ED ने पंडरा ओपी में दर्ज दोनों कांडों में भी मनी लांड्रिंग के बिंदु पर जांच शुरू की है। साथ ही सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

ED द्वारा सभी बिंदुओं को उठाते हुए पूरे मामले की CBI जांच कराने का आग्रह किया है। ED की याचिका को गंभीर मानते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने सभी बिंदुओं पर राज्य सरकार से दो हफ्ते में जवाब मांगा है।

spot_img

Latest articles

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र...

खबरें और भी हैं...