छह दिनों की ED की रिमांड पर जमीन कारोबारी अफसर अली

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Afsar Ali on ED Remand: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जुड़े मामले में जमीन कारोबारी अफसर अली को ED ने गिरफ्तार किया है। हालांकि जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में ED ने अफसर अली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था ।

ED कोर्ट के आदेश पर फिर से ED ने मंगलवार को अफसर अली को ED के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में पेश किया। पेशी के बाद ED ने उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है।

इससे पूर्व जमीन घोटाले (Land Scam) मामले में ED ने मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर कई दिनों तक पूछताछ की है। इसमें ED को कई जानकारी मिली हैं।

सद्दाम ने ऐसे 11 डीड (रजिस्ट्री के दस्तावेज) के फर्जीवाडे की पुष्टि की है जो कोलकाता के बताये जा रहे हैं। जमीन कारोबारी अफसर अली से छह दिनों तक रिमांड पर होगी पूछताछ

Share This Article