झारखंड में दिखा तूफान ‘गुलाब’ का असर, कई जिलों में हुई बारिश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में तूफान गुलाब का असर दिख रहा है। राजधानी रांची में गुरुवार सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान हवाएं भी चलीं।

राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान गुलाब का असर एक-दो अक्टूबर तक रहेगा।

इस दौरान राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश हुई है। चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण बने निम्न दबाव का असर झारखंड के कई जिलों में देखा गया।

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिले में अच्छी बारिश हुई। कोयलांचल और संताल में सुबह से ही बारिश होती रही। रांची में भी सुबह से आकाश में काले-काले बादल छाये रहे और दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

इस संबंध में मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवात गुलाब के कारण हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार आदि जिले में अच्छी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल से सटे राज्य के धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा आदि जिलों में भी बारिश हुई।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में पहले ही बताया था कि झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका, जमाताड़ा, सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर आदि जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

Share This Article