झारखंड के सभी ग्राम पंचायतों में आज मनाया जायेगा रोजगार दिवस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ग्रामीण विकास विभाग ने रोजगार दिवस मनाने को लेकर राज्य के सभी उपायुक्त और उपविकास आयुक्तों को निर्देश दिया है।

ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान की सफलता के लिए 28 अक्टूबर को पूरे राज्यभर में रोजगार दिवस मनाया जायेगा।

विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत, कलस्टर स्तरीय रोजगार दिवस आयोजित करने को कहा है। पंचायतों में मनरेगा से अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा अभियान के उद्देश्यों के तहत दीवार लेखन, पोस्टर बैनर, प्रचार-प्रसार आदि माध्यमों से मनरेगा योजना को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करने का भी निर्देश दिया है।

Share This Article