मासूम के साथ हुए अनैतिक मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने मांगा निचली अदालत से रिकॉर्ड

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की अदालत में रांची के एक दंपति की दायर याचिका पर सुनवाई हुई। उन्होंने अपने परिचितों पर यूएसए में रहने के दौरान दो साल की बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने आरोप लगाया है।

पोक्सो से जुड़े इस मामले में दायर क्रिमिनल रिवीजन पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने निचली अदालत से रिकॉर्ड मांगा है। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए दीपावली की छुट्टी के बाद का समय निर्धारित किया है।

उल्लेखनीय है कि रांची के रहने वाले एक दंपति ने अपने परिचितों पर अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने का आरोप लागते हुए रांची सिविल कोर्ट में कम्प्लेन केस दाखिल किया था।

इसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गयी।

दंपति ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए क्रिमिनल रिवीजन दायर किया है। बच्ची के परिजनों द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि जब घटना हुई, उस वक़्त आरोपी भी यूएसए में ही था और घटना होने के बाद प्रार्थी वापस भारत लौट आए।

Share This Article