गढ़वा में रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक रोजगार सेवक शैलेश कुमार को 11 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

मामला जिले के डंडाई प्रखंड अंतर्गत करके पंचायत का है।

यहां के रोजगार सेवक शैलेश कुमार को शुक्रवार दोपहर पलामू से आई एसीबी की टीम ने 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा।

इसके बाद एसीबी की टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रोजगार सेवक को अपने साथ मेदिनीनगर ले गई है।

Share This Article