हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री से सीखना चाहिये: संजय सेठ

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में राजभवन के समक्ष शुक्रवार को राज्य में महिलाओं पर निरन्तर बढ़ते अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं के विरुद्ध धरना दिया गया।

धरने में उपस्थित रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का नारा देते हैं।

राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री से सीखना चाहिये।

विधायक सीपी सिंह ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार के चरमराती कानून व्यवस्था और उनके कार्य शैली पर निशाना साधते हुये विफलताओ को बताया।

वहीं मेयरआशा लकड़ा ने कहा कि राज्य के मुखिया कान खोल कर सुन ले ये जो सड़को पर महिलायें उतर रहीं हैं ये महिला मात्र नहीं भारत की नारी हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने राज्य के मुखिया हेमन्त सोरेन को चुनौती देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री सुन लीजिये अगर निरन्तर दुष्कर्म की घटनाओं पर अविलम्ब कार्यवाई नहीं किया गया तो आप मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं हैं। आप नैतिकता के नाते इस्तीफा दे दें।

धरना में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय , भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, गंगोत्री कुजूर, जीतू चरण राम, राम कुमार पाहन आरती कुजूर जी , शोभा यादव आदि मौजूद थे।

Share This Article