शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शोपियां: शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंक़ियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं।

सोमवार दोपहर को शोपियां जिले के शिरमल इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली। सूचना मिलते ही एसओजी के जवान सेना व सीआरपीएफ के जवानों ने साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

तलाशी अभियान के दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

आतंकियों ने चेतावनी को अनसुना कर गोलीबारी जारी रखी। माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

Share This Article