लालू यादव के करीबी RJD नेता सुभाष यादव गिरफ्तार, ED के छापे…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को यादव के छह ठिकानों पर ED ने छापेमारी की थी।

सूत्रों का कहना का कि शनिवार को सुभाष यादव और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े पटना के छह परिसरों में ईडी की तलाशी में भ्रष्टाचार के महत्वपूर्ण सबूत मिले थे।

इस दौरान Two Crore Rupees नकद और कई दस्तावेज बरामद किए गए। इसके बाद सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि ईडी के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सुभाष यादव बिहार में बालू कारोबारी हैं। वह M/s Broadson Commodities Pvt Ltd के निदेशक हैं। यह कंपनी शुरू से ही विवादों में रही है। सुभाष राजद के साथ जुड़े हैं। उन्होंने झारखंड के चतरा से वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

Share This Article