झारखंड

विधायक ढुलू महतो, झामुमो व कांग्रेस नेता सहित 129 नामजद के खिलाफ FIR दर्ज

ठीक समय पर सही एक्शन। शुक्रवार को धनबाद (Dhanbad) के जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह (Tetulamudi) कोल डंप पर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 129 नामजद सहित 250 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Dhanbad Violent clash at coal Dump: ठीक समय पर सही एक्शन। शुक्रवार को धनबाद (Dhanbad) के जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह (Tetulamudi) कोल डंप पर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 129 नामजद सहित 250 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इस घटना में बाघमारा विधायक ढुलू महतो, JMM नेता हरेंद्र चौहान व कांग्रेस नेता राजकुमार महतो सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है।

Tetulmari थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह चार नंबर निवासी गोलू शर्मा उर्फ रोहित शर्मा उर्फ रोहित यादव व लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा निवासी मनोज कुमार को हिरासत में लेकर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

जोगता पुलिस ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट बबलू दास की शिकायत पर FIR दर्ज की है, जिसमें रवि भुईंया, हरेंद्र चौहान, धीरज कुमार, अनुज कुमार सिन्हा, छोटू चौहान, बादल कुमार, Raju Chauhan, राजा राम यादव, प्रकाश वर्मा, नागराज पासवान, गणेश यादव, छोटू रवानी, गोविंद चौहान उर्फ बुंदा, Rita Devi, सपना देवी समेत 50 नामजद सहित 250 अज्ञात के खिलाफ हवाई फाइरिंग, बम ब्लास्ट, वाहन क्षतिग्रस्त कर देने की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज हुई है।

शनिवार को Dhanbad DSP विधि व्यवस्था दीपक कुमार घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच कर उन्होंने जांच पड़ताल की व संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। शनिवार को डंप परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। 17 गाड़ी का एलॉटमेंट था, लेकिन एक भी गाड़ी नहीं लगायी गयी।

शुक्रवार को यूनाइटेड कोल वर्कस यूनियन (एटक) व झामुमो, Congress व कोल डंप के संयुक्त मोर्चा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद स्थिति गंभीर हो गई थी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker