प्रीति जिंटा बनीं क‍िसान, शेयर की बागान की तस्वीरें

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति ज‍िंटा इन दिनों भले ही फिल्‍मों और स‍िनेमा की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अक्‍सर अपने बारे में जानकारी देती रहती हैं।

प्रीति जिंटा ने इस बीच एक वीडियो शेयर क‍िया है, ज‍िसमें वह अपने अपर श‍िमला एरिया में स्थित सेब बागान के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो के साथ प्रीति ने फैंस को यह भी बताया है कि वह अब आधिकारिक तौर पर क‍िसान बन चुकी हैं और अपने श‍िमला के इन बागानों में वह हमेशा आती रहेंगी।

प्रीति शादी के बाद से ही अमेरिका श‍िफ्ट हो गई हैं और अक्‍सर अपनी अमेर‍िकी ज‍िंदगी की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

प्रीति इन दिनों श‍िमला में हैं और अपने सेब के बागानों को देख उन्‍हें अपनी बचपन की कई बातें याद आ गई हैं।

प्रीति जिंटा इस वीडियो में कह रही हैं कि हेलो दोस्‍तों, मैं यहां श‍िमला में अपने फैमली फार्म पर हूं और यह देखिए यहां कितने खूबसूरत सेब हैं, क्‍योंकि आजकल सेब का सीजन चल रहा है।

मैं बहुत खुश हूं क्‍योंकि सेब देखकर मैं खुश हो जाती हूं और मेरे बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।

प्रीति जिंटा ने कहा ह‍िमाचल के सेब दुनिया के सबसे अच्‍छे सेब होते हैं।

फार्म लाइफ बहुत मजेदार होती है और मैं अब आधिकारिक रूप से क‍िसान बन चुकी हूं। मैं यहां हमेशा आती रहूंगी।

इस पोस्‍ट में प्रीति जिंटा ने अपने बचपन की यादें भी साझा की हैं कि कैसे वह बचपन में इसी फार्म से सेब का ताजा न‍िकला जूस पीती थीं और पेड़ों से ताजे-ताजे सेब तोड़कर खाती थीं।

प्रीति जिंटा ने बताया कि अब वह हि‍माचल प्रदेश की एप्‍पल बेल्‍ट के क‍िसानों के इस समुदाय का ह‍िस्‍सा बनकर बहुत खुश हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रीति जिंटा 2016 में जेन गुडइनफ से शादी करके अमेर‍िका में ही बस गईं हैं।

Share This Article