निरहुआ और अंतरा सिंह प्रियंका का भोजपुरी गाना ‘देहाती पति’ रिलीज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और सुपरस्टार निरहुआ का धमाल उनकी हर फिल्म और गानों में देखा जाता है।

फैंस उनके अभिनय के तो दीवाने हैं ही सभी जानते हैं कि उनकी गायकी भी कमाल है।

जैसे ही दिनेश लाल यादव निरहुआ का कोई भी गाना रिलीज होता है, उनके चाहने वाले उसे सुपरहिट बना देते हैं।

इस बीच दिनेश लाल यादव निरहुआ और अंतरा सिह प्रियंका का एक नया गाना ‘देहाती पति’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है, जो कि कमाल प्रदर्शन कर रहा है।

‘देहाती पति’ के वीडियो को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

इस वीडियो सॉन्ग को 6 सितंबर को जारी किया गया है और जारी करने के कुछ ही घंटों में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

जानकारी के अनुसार इस गाने को निरहुआ और अंतरा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने बनाया। इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं रोशन सिंह ने।

हाल ही में निरहुआ और अक्षरा की अपकमिंग फिल्म ‘जान लेबू का’ का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था।

इस ट्रेलर वीडियो को अक्षरा सिंह के बर्थडे के अगले दिन यूट्यूब पर जारी किया गया था।

इसमें दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

अक्षरा सिंह और निरहुआ की फिल्म ‘जान लेबू का’ के ट्रेलर वीडियो को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था।

ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और ऐक्शन का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिल रहा है।

इसकी शुरुआत होती है अक्षरा का निरहुआ को चाटा मारने से और पूरी फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त नोक-झोंक देखने के लिए मिलती है, जो दोनों के फैंस को काफी एंटरहटेन कर रही थी।

Share This Article