झारखंड में यहां कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, मिले 11 विदेशी नागरिक पॉजिटिव ; होटल सील

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है।

लेकिन इसी बीच जमशेदपुर से एक बड़ी खबर मिली है।

बता दें कि बिष्टुपुर के होटल सेंटर प्वाइंट में ठहरे 11 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

होटल का स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया गया है।

कोरोना के नए स्‍ट्रेन के बाद प्रशासन काफी सतर्क है और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग खासकर उनलोगों पर नजर रख रहा है जो ब्रिटेन से आ रहे हैं।

इसके अलावा अन्‍य विदेशी नागरिकों पर भी निगाह है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने सेंटर प्‍वाइंट होटल में ठहरे विदेशी नागरिकों का नमूना कोरोना जांच के लिए लिया था।

झारखंड में यहां कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री, मिले 11 विदेशी नागरिक  पॉजिटिव ; होटल सील - News Aroma

गुरुवार को रिपोर्ट आई तो 11 कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद प्रशासन के होश ही उड़ गए हैं।

आनन-फानन में होटल को सील कर दिया गया। दरअसल, होटल के स्‍टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इधर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इसको लेकर विशेष एहतियात बरती जा रही है।

इसे लेकर एयरपोर्ट पर दिल्ली सहित दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने वाले विमानों की यात्रियों के रांची आगमन के बाद विशेष जांच की जा रही है, ताकि कोरोना के नए स्ट्रेन का संक्रमण झारखंड में ना फैल सके।

Share This Article