एपिफेनी फेस्टिवल में रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने बर्फीले पानी में लगाई डुबकी, इसके बाद…

रूसी राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने बर्फीले पानी में डुबकी लगाई। दरअसल, वो एपिफेनी त्योहार (Epiphany Festival) मना रहे थे। मास्को टाइम्स ने क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से इसकी पुष्टि की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Epiphany Festival Putin: रूसी राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने बर्फीले पानी में डुबकी लगाई। दरअसल, वो एपिफेनी त्योहार (Epiphany Festival) मना रहे थे।

मास्को टाइम्स ने क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से इसकी पुष्टि की। इसके तहत सुबह-सुबह जल्दी उठकर बर्फीले पानी में 3 बार डुबकी लगानी होती है।

इसके लिए पूरे रूस में जगह-जगह स्नान स्थल बनाए गए हैं।

साइबेरिया में -30 डिग्री सेल्सियस तापमान

साइबेरिया में -30 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच भी यह त्योहार मनाया गया। हालांकि, क्रेमलिन ने इस साल पुतिन के डुबकी लगाने का कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया है।

पुतिन सालों से इस त्योहार को मनाते आए हैं, लेकिन हर बार इससे जुड़ी तस्वीरें साझा नहीं की जाती हैं।

हालांकि, इस खबर के बाद Epiphany Festival में पुतिन की डुबकी लगाने के पुराने Video वायरल हो रहे हैं।

Share This Article