‘एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार, जानिए दूसरे पार्टियों का क्या है हाल….

News Update
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Exit Poll Results : बुधवार को झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोटिंग (Second Phase Voting) संपन्न हो गई। इसके साथ ही दोनों चरणों को मिलाकर 81 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।

पहला चरण 14 नवंबर को हुआ था, जिसमें 43 सीटों पर वोटिंग हुई थी। अब Exit Poll की बारी है।

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में ‘India’ गठबंधन की सरकार बनने के आसार हैं।

‘इंडिया’ जीत का जादुई आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है। ‘इंडिया’ को 53 सीटों पर जीत मिल सकती है।

NDA के खाते में 25 सीटें जा सकती हैं। JLKM को दो सीटों पर और अन्य को 1 सीट पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है।

'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार, जानिए दूसरे पार्टियों का क्या है हाल...._ In the exit poll of 'Axis My India', 'India' coalition government in Jharkhand, know what is the condition of other parties....

एनडीए को इंडिया से चार प्रतिशत कम वोट

Exit Poll स्पष्ट कर रहा है कि उत्तरी छोटानागपुर की 25 विधानसभा सीटों में से ‘इंडिया’ गठबंधन के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं।

NDA को 11 सीटों पर जीत मिल सकती है। दो सीटें JLKM के खाते में जा सकती हैं। बात अगर वोट शेयर की करें तो ‘इंडिया’ को 40 फीसदी और NDA को 36 फीसदी जाने का अनुमान लगाया गया है।

संताल परगना के 18 विधानसभा सीटों में से ‘इंडिया’ गठबंधन के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। एनडीए को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

‘इंडिया’ को 52 फीसदी और एनडीए को 37 फीसदी जाने का अनुमान लगाया गया है। दक्षिण छोटानागपुर में भी ‘इंडिया’ के खाते में ज्यादा सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है। इस क्षेत्र की 15 सीटों में से ‘इंडिया’ 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

वहीं बची हुई तीन सीटें एनडीए के खाते में जाने की भविष्यवाणी की गई है। बात अगर इन 15 सीटों की वोट शेयर की करें तो ‘इंडिया’ को 47 फीसदी और एनडीए को 37 फीसदी जाने का अनुमान लगाया गया है।

कोल्हान की 14 सीटों में से ‘इंडिया’ 9 सीटों पर जीत सकती है। एनडीए के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। कुल 49 फीसदी वोट ‘इंडिया’ और 35 फीसदी वोट एनडीए के हिस्से जाने का अनुमान लगाया गया है। पलामू की 9 सीटों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन आगे नजर आ रही है। 9 में से 5 सीटें ‘इंडिया’ के खाते में जा सकती हैं। एनडीए 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है।

क्या है एग्जिट पोल?

बताते चलें एग्जिट पोल महज एक संभावना है, जिसके आधार पर राजनीति के पंडित यह जानने की कोशिश करते हैं कि किस राज्य में जनता का मूड कैसा था और इस चुनाव में किस पार्टी को सत्ता की कमान सौंपने वाली है।

Exit Poll  के नतीजों पर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं। हालिया पोल की बात करें तो लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल गलत साबित हो गया था।

Share This Article