द गार्जियन क्रॉनिकल अखबार के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- समाज की आवाज है पत्रकारिता

रांची में द गार्जियन क्रॉनिकल के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारिता को समाज की आवाज और लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Guardian Chronicle: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को द गार्जियन क्रॉनिकल अखबार के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए और अखबार के शुभारंभ पर पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज़, जनसरोकारों का आईना और सकारात्मक बदलाव की एक महत्वपूर्ण शक्ति है।

अखबार समाज में जागरूकता फैलाने, संवाद स्थापित करने तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम है। लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह जन-जन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य भी करती है।

https://www.newsaroma.com/hemant-soren-attends-guardian-chronicle-launch-journalism-society-voice/

विश्वास है कि द गार्जियन क्रॉनिकल निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं संवाद को नई दिशा देगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।