कई मोर्चे पर किसान एक साथ लड़ रहे हैं: केडी सिंह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: किसानों का आंदोलन अपने आप में अनुपम है। किसान एक ही साथ कई मोर्चे पर लड़ रहे  हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की बेहतरी के नाम पर जो तीन कानून बनाए है वह ना सिर्फ किसान विरोधी है बल्कि जनविरोधी भी है।

इस कानून के केंद्र में भारत का किसान है ही नहीं जो तीन नए कानून नए कानून बनाए गए हैं वह कारपोरेट को केंद्र में रखकर उनके हित में बनाए गए हैं।

CID ने झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक संदीप सेन को किया गिरफ्तार

उक्त बातें अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष केडी सिंह ने कही।

सिंह मंगलवार को भारत ज्ञान समिति के 32 वें स्थापना दिवस पर आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे।

परिचर्चा में सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल वसंत, अभय कुमार, किसान नेता सह इप्टा के संरक्षक सुरेश सिंह व इप्टा के रंगकर्मी प्रेम प्रकाश ने भी कृषि कानून को काला कानून बताते हुए इसमें निहित बातों पर विस्तार से चर्चा की।

 

Share This Article