कांग्रेस भवन में मोतीलाल वोरा को दी गयी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में  श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक काली चरण मुण्डा आदि नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रामेश्वर उरांव ने कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन की खबर से उन्हें  व्यक्तिगत रूप में  गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया।

उरांव ने कहा कि उनसे मिलने के दौरान हमेशा ज्ञान की बातें किया करते थे। पार्टी के संबंध में उनकी हमेशा सोच थी कि देश में कांग्रेस का झंडा लहराता रहे। उनके जाने से रिक्तता और कमी आ गई है, जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में संभव नहीं है।

बादल पत्रलेख ने कहा कि एक युग का अंत हो गया है। राष्ट्र की राजनीति में वोरा साहेब के योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता है। कांग्रेस की जितनी भी सरकारें आई बोरा  का किरदार महत्वपूर्ण रहा।

2020 कांग्रेस के लिए और देश के लिए काफी दुखद रहा। एक से एक धरोहर और विभूतियों को हमने खो दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द 2020 खत्म हो और लोग सही सलामत रहे।

उन्होंने कहा कि वोरा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा,समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। 93 साल की उम्र में भी वे हर मीटिंग में मौजूद रहते थे और हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किया।

आज दुख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक सबसे बड़े बुजुर्ग सदस्य हमारे बीच से चले गए।

श्रद्धांजलि समारोह में प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश सिन्हा सन्नी, फिरोज रिजवी मुन्ना,प्रभात कुमार, केदार पासवान, जितेंद्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा, राकेश सिन्हा,भवतारण कर्मकार रामानंद केशरी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

 

Share This Article