बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, एक्ट्रेस ने राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है. फिल्म में हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि, फातिमा के किरदार को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

दमदार स्टारकास्ट से सजी होगी फिल्म
‘पुलिस कंपनी’ में फातिमा सना शेख और हर्षवर्धन राणे के अलावा परेश रावल, सौरभ शुक्ला, फरदीन खान और मकरंद देशपांडे जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.
मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाएंगे RGV
राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने पसंदीदा मुंबई क्राइम और गैंगस्टर जोनर में वापसी करते नजर आ रहे हैं. ‘पुलिस कंपनी’ की कहानी मुंबई पुलिस की डिटेक्शन यूनिट और अंडरवर्ल्ड के बीच संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है.
90 के दशक के मुंबई की दिखेगी झलक
फिल्म की कहानी 1990 के दशक के आखिरी वर्षों और 2000 के शुरुआती दौर में सेट बताई जा रही है. इस दौर में मुंबई में पुलिस और संगठित अपराध के बीच जारी संघर्ष ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. माना जा रहा है कि RGV फिल्म में इसी दौर के अपराध, पुलिस कार्रवाई और गैंगवार को अपने खास अंदाज में पर्दे पर पेश करेंगे.
RGV के पुराने अंदाज की होगी वापसी?
राम गोपाल वर्मा ने ‘सत्या’, ‘कंपनी’ और ‘डी’ जैसी फिल्मों के जरिए मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया को अलग और रियलिस्टिक अंदाज दिखाया है. ऐसे में ‘ पुलिस कंपनी ’ से भी दर्शकों को एक कच्ची और gritty crime story की उम्मीद है. फातिमा सना शेख की एंट्री इस प्रोजेक्ट को और दिलचस्प बना सकती है.
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
फिलहाल फातिमा सना शेख के फिल्म में शामिल होने की खबर को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. अगर यह खबर सच साबित होती है, तो हर्षवर्धन राणे, फातिमा और दमदार सपोर्टिंग कास्ट के साथ राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास हो सकती है.


