झारखंड में यहां अभिनेत्री कंगना रनौत खिलाफ दर्ज हुई FIR

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर चतरा जिले के पिपरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत के द्वारा दिया गया बयान देश विरोधी है। उन्होंने मांग की है कि अभिनेत्री को पदम श्री अवार्ड दिया गया है वह उनसे वापस लिया जाए।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने थाने से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया कि अभिनेत्री ने बयान दिया है कि भारत को 2014 में वास्तविक स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी, जब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी, इससे पहले 1947 में मिली स्वतंत्रता तो भीख थी।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के द्वारा गलत बयानबाजी किया जाना पूरे देश की मर्यादा को खंडित किया है।

यह पूरा देश विरोधी है। केन्द्र सरकार द्वारा जो पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। उसे तुरंत वापस लिया जाना चहिए। उन्होंने केन्द्र सरकार से अभिनेत्री कंगना रनौत पर उचित जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है।

Share This Article