बोकारो में लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चास थाना की पुलिस ने यदुवंश नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

महिला ने बताया है कि 19 वर्षीय बेटी घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के पास रोहित आटो से आया और जबरन बेटी को उसपर बैठाना चाहा।

पुत्र ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे पीट दिया और बेटी को लेकर भाग निकला।

इसके बाद घर जाकर शिकायत करने पर युवक के पिता ने भी बदसलूकी की। कहने लगे कि तुम्हारी बेटी को लेकर भागने के लिए मैंने ही बोला था। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

Share This Article