गिरिडीह पावर सब स्टेशन में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशन (33 KVA Power Sub Station) में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद धुआं का गुबार उठने लगा। इसे देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। Fire Fighting  विभाग को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है।

बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर में अचानक 33 KVA के ट्रांसफॉर्मर (Transformer) में आग लग गयी।

आशंका जतायी जा रही है कि पावर स्टेशन में लगे Transformer में तेल के रिसाव की वजह से आग लगी होगी। आग लगने के बाद Power Station से धुंआ का गुबार उठा, जिसे दूर से ही देखा जा सकता था।

पावर स्टेशन में Fuse उड़ने के बाद तेल का रिसाव हो गया

पावर सब स्टेशन (Power Sub Station) में लगी आग को देखकर आसपास के लोग उस तरफ भागे। काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गये। पावर स्टेशन के कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास पावर स्टेशन में Fuse उड़ने के बाद तेल का रिसाव हो गया और वहां पर आग लग गयी।

कर्मियों ने बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। Power Station के कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान बारिश भी हुई, लेकिन उससे भी आग नियंत्रित नहीं हो पाया। अग्निशमन विभाग को पावर सब स्टेशन में आग लगने की सूचना दे दी गयी है।

Share This Article