सिकंदराबाद में चार्जिग के दौरान टीएसआरटीसी की बस में लगी आग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक इलेक्ट्रिक बस में मंगलवार को सिकंदराबाद में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

टीएसआरटीसी के जुबली बस स्टेशन पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि इस दौरान बस चार्ज हो रही थी।

टीएसआरटीसी के अधिकारी एक और बस को हटाने के लिए हरकत में आए, जो चार्ज पर थी। एक अधिकारी ने कहा कि इससे एक और आपदा टल गई।

कर्मचारियों ने आगे की क्षति को रोकने के लिए बिजली की आपूर्ति को चाजिर्ंग प्वाइंट पर भी बंद कर दिया गया है।

Share This Article