धनबाद में लायंस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य की कार पर फायरिंग, पास में एक चिट्ठी भी…

जैसा कि लोग कह रहे हैं, पत्र में अमन सिंह गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है। घटना के समय प्राचार्य घर में नहीं थे

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बुधवार की शाम को सिंदरी थाना (Sindri Police Station) क्षेत्र में लायंस पब्लिक स्कूल (Lions Public School) के प्राचार्य रमेश शर्मा के घर के बाहर खड़ी उनकी फोर्ड फिएस्टा क्लासिक कार (Ford Fiesta Classic Car) पर कुछ लोगों ने फायरिंग की।

इसके बाद कार के पास चिठ्ठी फेंककर भाग गए। घटना में कोई हताहत नहीं है।

जैसा कि लोग कह रहे हैं, पत्र में अमन सिंह गैंग ने घटना की जिम्मेदारी ली है। घटना के समय प्राचार्य घर में नहीं थे।

उनकी पत्नी विभा शर्मा ने उन्हें सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्राचार्य को मिलेगा प्रशासन का सहयोग

सूचना मिलते ही SDPO अभिषेक कुमार सिंदरी थाना व गोशाला ओपी की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पत्र घर के बाहर मिला है। कोई खोखा नहीं मिला है।

सुरक्षा की दृष्टि से गश्तीदल घूमेगा। प्राचार्य को प्रशासन का सहयोग मिलेगा।

Share This Article