लातेहार और चंदवा में जिला प्रशासन ने चलाया वाहन जांच अभियान

लातेहार और चंदवा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 95 वाहनों की जांच हुई। नियम उल्लंघन पर 35 वाहनों से ₹1.43 लाख का जुर्माना वसूला गया और ई-चालान जारी किए गए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : सड़क सुरक्षा को लेकर लातेहार और चंदवा जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान में 95 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियम तोड़ने वाले 35 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ₹1.43 लाख का जुर्माना लगाया गया। चंदवा में 24 वाहनों से ₹56 हजार और लातेहार में 11 भारी वाहनों से ₹87,500 का ई-चालान काटा गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के वैध कागजात जरूरी हैं, नहीं तो कार्रवाई तय है।

Share This Article