मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में डूबी, 6 मछुआरे लापता

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: कर्नाटक के उल्लाल में स्थित समुद्र के पश्चिमी भाग के पास कई समुद्री मील दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 19 सकुशल लौट आये हैं।

हादसे के समय नाव पर कुल 25 मछुआरे सवार थे। लापता हुए मछुआरों को खोजने का अभियान जारी है।

‘श्रीरक्षा’ नामक मछली पकड़ने वाली यह नाव बोलार निवासी प्रशांत की थी, जो सोमवार को प्रात: काल से पहले मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गया था।

नाव पर कथित तौर पर 25 मछुआरे थे। 25 मछुआरों में से 19 सुरक्षित लौट आये हैं।

मछुआरों के नेता नितिन कुमार ने बताया कि शेष लापता 6 मछुआरों को खोजने और बचाव अभियान में मदद करने के लिए दुर्घटनास्थल पर कई नौकाएं भेजी गईं हैं।

Share This Article