दिल्ली में फ्रांस के पूर्व राजदूत ने गोली मारकर की खुदकुशी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहने वाले पूर्व आईएफएस ऑफिसर फ्रांस के पूर्व राजदूत रंजीत शेट्टी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि आज सुबह 7:25 पुलिस को सूचना मिली थी। रंजीत शेट्टी (81) परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी में रहते थे।

उन्हें मूलचंद अस्पातल में ले जाया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। वह अक्सर बीमार रहते थे और उनका इलाज चल रहा था।

वह कल बीएल कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आए थे।

पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। यह फ्रांस के भी राजदूत रह चुके हैं। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Share This Article