मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष टूटू बोस का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस उर्फ टूटू बाबू का दिल का दौरा पड़ने से निधन, भारतीय फुटबॉल जगत में शोक की लहर और श्रद्धांजलि का दौर।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : मोहन बागान के पूर्व अध्यक्ष स्वपन साधन बोस, जिन्हें कोलकाता के फुटबॉल हलकों में प्यार से ‘टूटू बाबू’ कहा जाता था, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।
भारतीय फुटबॉल प्रशासन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक बोस का कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बोस के पोते अरिनजॉय बोस ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ टूटू बोस के निधन की घोषणा करते हैं। वह एक आदर्श पिता और दादा थे। वह एक उत्कृष्ट प्रशासक थे और अपने आसपास के सभी लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा थे।’’ बोस ने मोहन बागान को देश का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह लगभग तीन दशक तक इस फुटबॉल क्लब से जुड़े रहे और इस बीच उन्होंने सचिव और अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काम किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।