सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पीबी सावंत का 90 साल की उम्र में निधन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुणे (महाराष्ट्र): बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पी. बी. सावंत का यहां स्थित अपने आवास में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

उनके परिवार के एक सदस्य ने इसकी जानकारी दी है।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके सावंत ने सुबह 9.30 बजे के करीब अंतिम सांस लीं।

वह 90 साल के थे।

उनके पोते आदित्य ने आईएएनएस को बताया कि आखिरी वक्त में उनकी पत्नी जयश्री, पेशे से वकील एक बेटा विश्वजीत और दो बेटियां सुजाता व राजश्री उनके साथ रहीं।

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति और जस्टिस सावंत के करीबी मित्र जस्टिस बी.जी. कोलसे ने कहा, वह एक बेहद ही आदर्श, लोगों के हित के बारे में सोचने वाले और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे।

एक जज, एक एक्टिविस्ट और एक सोशल वर्कर के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

वह जिस अंदाज में अपनी जिंदगी को जीते थे, वह हम सभी के लिए एक उदाहरण है।

जाने-माने एक्टिविस्ट असीम सरोदे ने कहा कि जस्टिस सावंत सामाजिक-कानूनी क्षेत्र में एक सुधारक थे, जो नियमित रूप से युवा वकीलों का मार्गदर्शन करते थे, उन्हें कानूनी पेशे के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया करते थे।

Share This Article