झारखंड कांग्रेस के चार कार्यकर्ता पार्टी से निलंबित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखण्ड कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलम्बित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Share This Article