चतरा में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

दोनों ने आरोप लगाया है कि मितला मुंडा का जमीन पर कोई अधिकार नहीं होते हुए भी हम लोगों के साथ जमीन को बेचा और जालसाजी कर लाखों रुपये की ठगी की है

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: जमीन (Land) के नाम पर चतरा जिले (Chatra District) के दो लोगों से 16 लाख, 15 हजार रुपये का ठगी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है।

इस संबंध में चतरा जिले के सदर थाना (Sadar Police Station) क्षेत्र निवासी आयुष कुमार और मनीष कुमार ने BIT Mesra निवासी मितला मुंडा के खिलाफ FIR दर्ज कराया है।

मौजूदा स्थिति में जमीन बिक्री योग्य नहीं

दर्ज FIR के अनुसार दोनों से मितला मुंडा ने कांके के रूडिया मौजा के खाता संख्या 37 ,प्लॉट नंबर 36- 38 का जमीन खरीदने के लिए 8 लाख, पांच हजार और 8 लाख, 10 हजार रुपये बैंक ट्रांसफर (Bank Transfer) के माध्यम से लिया।

जमीन संबंधी सभी बातचीत चौधरी पेट्रोल पंप के निकट छड़ सीमेंट दुकान में हुई थी। मितला मुंडा इस जमीन का विक्रेता के रूप में हम लोगों से सौदा किया।

हालांकि बाद में CO ऑफिस कांके से पूछताछ के बाद हम लोगों को पता चला कि जमीन के कागजात में फर्जीवाड़ा होने के वजह से वर्तमान डीड होल्डर के नाम पर दाखिल खारिज नहीं हुआ और जमीन का लगान रसीद भी नहीं कट रहा है। मौजूदा स्थिति में जमीन बिक्री योग्य नहीं है।

जांच के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी

दोनों ने आरोप लगाया है कि मितला मुंडा का जमीन पर कोई अधिकार नहीं होते हुए भी हम लोगों के साथ जमीन को बेचा और जालसाजी कर लाखों रुपये की ठगी की है।

इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article