सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, जिनकी भी मांग हो आकर मिले-सरकार गंभीरता से विचार करेगी : हेमंत सोरेन

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों के अनशन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवाद का आह्वान करते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में पिछले 12 दिनों से जारी छात्रों के अनशन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच एजेंसियां विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुल मिलाकर जांच एजेंसियां इस मामले पर पूरी गंभीरता और प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही किसी ठोस समाधान तक पहुंचेंगे। हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि मैंने अभी तक गृह मंत्री से इस मुद्दे पर बात नहीं की है, लेकिन यदि आवश्यकता पड़ी तो निश्चित रूप से उनसे चर्चा करूंगा। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद की अपील करते हुए कहा, सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जिनकी भी कोई मांग है, वे आगे आकर अपनी बात रखें। सरकार को पहले से ही इस मुद्दे की काफी जानकारी है और यदि छात्र अपनी मांगें हमारे सामने रखते हैं, तो सरकार उन पर गंभीरता से विचार करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।