राम मंदिर निर्माण के लिए रांची में रविवार को 11 घंटे का चलेगा निधि संग्रह अभियान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्थानीय श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की ओर से 14 फरवरी को 11 घंटे का विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

यह जानकारी शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के रांची विभाग सहमंत्री व महानगर अभियान प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने दी।

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से प्रारंभ हुए निधि संग्रह अभियान में रांची महानगर के लगभग 50 प्रतिशत घरों में संपर्क हो चुका है।

लक्ष्य प्राप्ति को लेकर सभी 16 नगरों की 156 बस्तियों में संग्रह टोलियां सुबह और शाम घर-घर जाकर निधि संग्रह में लगी हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार अवकाश के दिन का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए 11 घंटे का विशेष अभियान चलाकर रांची के 50 हजार घरों में संपर्क की योजना है।

इसके लिए सभी नगर अभियान प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

महानगर अभियान समिति की ओर से प्रमुख विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए संघ परिवार व विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं से एक दिन का पूर्ण समय श्रीराम कार्य के लिए समर्पित करने का आह्वान किया है।

Share This Article