रांची: गांधी जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर को रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खाने (वधशालाएं) तथा मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दिन किसी भी प्रकार की बिक्री और खरीद पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

रांची नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि 2 अक्टूबर को कोई भी व्यक्ति या दुकानदार मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।



