गढ़वा में स्पा सेंटर पर छापा, शटर के भीतर चल रहा था संचालन, SDM की कार्रवाई से मचा हड़कंप

गढ़वा में स्पा सेंटर पर छापा, शटर बंद कर चल रहा था संचालन, SDM की कार्रवाई से हड़कंप, संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, सेंटर सील, संचालक फरार, जांच जारी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Spa Raid : गढ़वा में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संचालित एक स्पा सेंटर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में “द रिलेक्स स्पा सेंटर” पर छापेमारी की गई।

अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो स्पा सेंटर का शटर बंद मिला, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि शटर अंदर से बंद कर संचालन जारी था। छापेमारी दल ने सीढ़ियों के रास्ते अंदर प्रवेश कर शटर खोला, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं मिला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार तक सेंटर का संचालन सामान्य रूप से हो रहा था, लेकिन अचानक सन्नाटा छा गया और संचालक सहित महिला स्टाफ गायब हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि सेंटर का बोर्ड हटा दिया गया था, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

छापेमारी के दौरान प्रशासन ने मौके से ताश की 5 गड्डियां, बिना नंबर की 2 बाइक, मसाज से जुड़ी सामग्री, रेट चार्ट, 4 बेड और कुछ जले हुए दस्तावेज बरामद किए हैं।

एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर को सील करने का आदेश दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह सेंटर मुकुंद लाल नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गया।

एसडीएम ने बताया कि इस स्पा सेंटर की जानकारी उन्हें समाचार माध्यमों से मिली थी, जिसके बाद जांच के लिए छापेमारी की गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।